{"_id":"69dba5aeaa34f9d3c00a8894","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4155301-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: पत्नी की हत्या कर भागा पति, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: पत्नी की हत्या कर भागा पति, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:21 PM IST
Link Copied
कबीरधाम जिले में घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि थाना सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र के ग्राम भेण्ड्रानवांगांव बैगापारा में रहने वाले मंगलसिंग बैगा (30) का अपनी पत्नी दशमत बाई बैगा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।
गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना सिंघनपुरी जंगल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान हत्या की पुष्टि होते ही आरोपी की तलाश तेज कर दी गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संभावित ठिकानों पर दबिश दी और कुछ ही समय में आरोपी मंगलसिंग बैगा को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया का बेंठ (लकड़ी का हिस्सा) जब्त किया है, जिसे वारदात में इस्तेमाल किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना सिंघनपुरी जंगल में धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, आज रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।