सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Approval to expand the district hospital to 220 beds way to establish a medical college becomes easier in Kab

कबीरधाम: जिला अस्पताल को 220 बिस्तर तक विस्तारित करने की मंजूरी, मेडिकल कॉलेज स्थापना की राह हुई आसान

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व व डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सक्रिय पहल से कबीरधाम जिले को आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य शासन ने जिला अस्पताल कवर्धा को 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर तक विस्तारित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Approval to expand the district hospital to 220 beds way to establish a medical college becomes easier in Kab
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीएम विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व व डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सक्रिय पहल से कबीरधाम जिले को आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। राज्य शासन ने जिला अस्पताल कवर्धा को 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर तक विस्तारित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को नई ऊंचाई देगा, बल्कि वर्षों से प्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज स्थापना की राह भी पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय से डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले में नए मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए वर्तमान में 100 बिस्तर जिला अस्पताल को 120 बेड अतिरिक्त अपग्रेट करने कुल 220 बेड विस्तार के लिए विशेष मांग व अनुरोध किया था, ताकि मेडिकल कालेज की स्वीकृति के लिए राह आसान हो जाए। 

Trending Videos


किसी भी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए आवश्यक बुनियादी शर्तों में 220 बिस्तरों वाला अस्पताल अनिवार्य होता है। इस स्वीकृति से मेडिकल कॉलेज स्थापना की मजबूत आधारशिला के रूप में कार्य करेगी। अस्पताल के विस्तार के साथ-साथ कुल 258 नए पद की भी स्वीकृति मिली है। इसे लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन व हमारे निरंतर प्रयास से कबीरधाम जिले को आज एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। जिला अस्पताल को 220 बिस्तर तक विस्तारित करने की स्वीकृति मिलने से मेडिकल कॉलेज स्थापना का मार्ग पूरी तरह स्पष्ट हो गया है। यह निर्णय जिले में न केवल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आधार बनेगा, बल्कि शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों का द्वार भी खोलेगा। 258 नए पदों की स्वीकृति से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।  मेडिकल कॉलेज का सपना अब बहुत करीब है, और हम इसे जल्द ही साकार होते देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed