सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Campaign launched to check school vehicles in Kabirdham

Kabirdham: स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 110 बस की हुई जांच, तीन वाहन पाए गए अनफिट

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि अब तक कुल 110 स्कूल बस की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान कुछ वाहन में दस्तावेजों की कमी, फिटनेस में गड़बड़ी व अन्य तकनीकी खामियां पाई गईं, जिन्हें वाहन स्वामियों को अवगत कराते हुए शीघ्र सुधार कर दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Campaign launched to check school vehicles in Kabirdham
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

स्कूली बच्चों के परिवहन में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। यह अभियान 14 से आज 17 जून तक पीजी कॉलेज मैदान कवर्धा में आयोजित किया गया। इसमें परिवहन विभाग, यातायात पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सहभागिता दी। इस दौरान स्कूली वाहनों की तकनीकी व दस्तावेजी जांच की गई। वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चों के जीवन की जिम्मेदारी उठा रहे चालक पूरी तरह सक्षम व सजग हों। 

Trending Videos


जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि अब तक कुल 110 स्कूल बस की जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान कुछ वाहन में दस्तावेजों की कमी, फिटनेस में गड़बड़ी व अन्य तकनीकी खामियां पाई गईं, जिन्हें वाहन स्वामियों को अवगत कराते हुए शीघ्र सुधार कर दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। तीन वाहन पूरी तरह से अनफिट पाए गए, जिनका संचालन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है। जो स्कूल वाहन इस संयुक्त जांच में अनुपस्थित रहे हैं, उन्हें 20 जून को फिर से निर्धारित तारीख व जांच में उपस्थित होने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य जांच नहीं कराई गई तो संबंधित वाहन मालिकों व संस्था के खिलाफ मोटर यान अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा शैक्षणिक संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने वाहन को सभी सुरक्षा मानक के अनुरूप संचालित करें। बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। सुनिश्चित किया जा रहा है कि जिले में किसी भी स्कूली वाहन का संचालन बिना पूर्ण जांच व अनुमोदन के न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed