सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Coming to public problem camp after drinking alcohol proved costly Pandaria BEO suspended by Durg Commissioner

Kabirdham: शराब पीकर जनसमस्या शिविर में आना पड़ा महंगा, पंडरिया बीईओ को दुर्ग कमिश्नर ने किया सस्पेंड

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Oct 2024 07:26 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते 26 अक्टूबर शनिवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था।

Coming to public problem camp after drinking alcohol proved costly Pandaria BEO suspended by Durg Commissioner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बीते 26 अक्टूबर शनिवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बाघामुड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इस शिविर में पंडरिया के ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर (बीईओ) घनश्याम प्रसाद बेनर्जी शराब के नशे में पहुंच गए थे। मेडिकल ऑफिसर द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में हाई एल्कोहलिक होने की पुष्टि हुई। 

Trending Videos


उसी दिन कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बीईओ को सस्पेंड करने दुर्ग कमिश्नर को प्रस्ताव भेजा था। आज सोमवार को दुर्ग संभाग आयुक्त (कमिश्नर) एसएन राठौर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) अंतर्गत बीईओ घनश्याम प्रसाद बेनर्जी को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही व कदाचार बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में शराब पीकर उपस्थित होकर शासन की छबि धूमिल किया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed