{"_id":"680ce4136a27e8debd08c174","slug":"daughter-in-law-along-with-her-brother-and-sister-in-law-brutally-murdered-her-father-in-law-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बहू ने कर दी बुजुर्ग ससुर की निर्मम हत्या, महिला के भाई-भाभी ने दिया कांड में साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों का कत्ल: कलयुगी बहू ने कर दी बुजुर्ग ससुर की निर्मम हत्या, महिला के भाई-भाभी ने दिया कांड में साथ
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम में पुलिस ने एक हत्याकांड को लेकर खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी बहू और उसके भाई-भाभी को गिरफ्तार कर लिया है। बहू ने अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर ससुर की निर्मम हत्या की थी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने आज शनिवार को हत्या के मामले का खुलासा किया है। इस वारदात को बहू ने अपने भाई-भाभी के साथ मिलकर ससुर की निर्मम हत्या की है। पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत कुकदूर थाना के ग्राम कौवानार का है।
Trending Videos
पंडरिया एसडीओपी भूपत सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को थाना कुकदूर को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कौवानार बदना निवासी करीया मरकाम पिता मानसिंह मरकाम, उम्र 62 वर्ष का शव उनके घर से लगे खेत के कोठार में खटिया पर पड़ा मिला है। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल डंप डेटा, कॉल डिटेल्स एवं घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। साथ ही मृतक के परिजनों, ग्रामवासियों व गवाहों से वैज्ञानिक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से सघन पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के दौरान मृतक की बहू सुकरतीन बाई द्वारा शुरू में गुमराह करने का प्रयास किया गया, किंतु पुलिस की सतत मेहनत, सूझबूझ व रणनीतिक पूछताछ के चलते बहू ने सच्चाई स्वीकार कर ली।
आगे की पूछताछ में बहू के भाई पवन मरावी, उसकी पत्नी जैनवती मरावी ने भी हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक के पास पर्याप्त धनराशि थी। बहू के भाई को अपनी बहन की शादी के लिए रुपए की आवश्यकता थी। मृतक से रुपए मांगने पर जब उसने मना कर दिया, तो बहू, उसके भाई पवन और भाभी जैनवती ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।
रात में पहले मृतक का गला दबाकर हत्या की गई, फिर कोठार में ले जाकर फरसा नुमा हथियार से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या सुनिश्चित की गई। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। तीनों आरोपियों के विरुद्ध ठोस साक्ष्य एकत्र कर विधिवत रिमांड तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया है।