सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM gave gift of development works said Sai government is committed to rural development in Kabirdham

Kabirdham: डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात, बोले- साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 31 Oct 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। उन्होंने आज गुरुवार को विभिन्न विकास कार्य की सौगात दी है।

Deputy CM gave gift of development works said Sai government is committed to rural development in Kabirdham
निषाद समाज के लोगों ने मछली पकड़ने के जाल से डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ढका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। उन्होंने आज गुरुवार को विभिन्न विकास कार्य की सौगात दी है।सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम इरिमकशा ग्राम पंचायत तालपुर में 54.22 लाख के गौरव पथ सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।नगर पंचायत सहसपुर लोहारा में आज दीपावली पर्व पर 3 करोड़ रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विधिविधान पूर्वक पूजन कर विकास कार्यों को जनता जनार्दन के प्रति समर्पित किया। इसके अलावा ग्राम कुरुवा में गौरव पथ सी़सी़ रोड एवं नाली निर्माण कार्य सहित 1 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। 

Trending Videos


इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि गौरव पथ सीसी रोड और नाली के निर्माण से गांव के लोगों को बेहतर आवागमन और जल निकासी की सुविधा मिलेगी। यह विकास कार्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे इन सुविधाओं का सही उपयोग करें और अपने आसपास के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निषाद समाज के लोगों ने सौखी ओढ़ाकर किया सम्मान
इसी प्रकार डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कवर्धा के भारत माता चौक पर निषाद समाज के लोगों ने सौखी ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान दिया। लक्ष्मी पूजन के दिन, निषाद समाज अपनी सांस्कृतिक परंपरा का पालन करते हुए मछली पकड़ने के जाल लेकर आते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। यह परंपरा समाज की एकता और सद्भाव का प्रतीक है। इसके अलावा प्रदेश के सुख समृद्धि के लिए सोंटा की परंपरा निभाई। जिले में गौरा-गौरी पूजा भी शुरू हो चुकी है। विजय शर्मा गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। उन्हें पूजा के दौरान सोंटा मारा गया। सोंटा मारने की परम्परा के पीछे धार्मिक मान्यता है। भगवान के प्रति अपना आदर प्रकट करने के लिए ऐसा किया जाता है। पैरे से बनी रस्सी से एक आदमी हाथ पर प्रहार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed