सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM performed Bhoomi Pujan and inauguration of construction work 1-85 crore in Kabirdham

कबीरधाम वालों को सौगात: डिप्टी सीएम ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण, बोले- स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 10 Oct 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में कवर्धा से विधायक और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कबीरधाम के लोगों को करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास कार्य से आधारभूत ढांचा मजबूत होगा और साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

Deputy CM performed Bhoomi Pujan and inauguration of construction work 1-85 crore in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज गुरुवार को स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा कबीरधाम जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने कबीरधाम जिले के विकास की गति को आगे बढ़ाते हुए एक करोड़ 85 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

Trending Videos


शर्मा ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सामुदायिक भवन लागत 13 लाख का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने दीनदयाल आवास योजना अंतर्गत जोराताल में सीसी रोड निर्माण लागत 73.01 लाख और दीनदयाल आवास योजना भोरमदेव चौक अंतर्गत दुकान कार्यालय एवं फ्लैट लागत 99.01 लाख का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यो के भूमिपूजन और लोकार्पण से विकास व आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इन विकास कार्य के माध्यम से न केवल क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय निवासी को बेहतर सुविधाएं, रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि नवनिर्मित सामुदायिक भवन से स्थानीय निवासियों को एक स्थान मिलेगा, जहां वे सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधि का आयोजन कर सकते हैं। यह समुदाय की एकता को बढ़ाएगा।

आगे कहा कि सड़कों का बेहतर निर्माण यातायात में सुधार लाएगा। दुर्घटना का खतरा भी कम होगा। दुकान कार्यालय और फ्लैट के निर्माण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए निरंतर भूमिपूजन व लोकार्पण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed