सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Elderly man murdered with an axe three suspects in custody in Kabirdham

कबीरधाम : बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, हिरासत में तीन संदेही, पूछताछ जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 02 Jun 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। मामला पुलिस चौकी पोंड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रभाटोला का है। इस गांव में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की दी गई है।

Elderly man murdered with an axe three suspects in custody in Kabirdham
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। मामला पुलिस चौकी पोंड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रभाटोला का है। इस गांव में बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या की दी गई है। पोंड़ी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विमल लवानिया ने बताया कि मृतक की पहचान अगम दास कुर्रे के रूप में हुई है, जिनका शव उनके खाट पर खून से लथपथ हालत में मिला। 

Trending Videos

 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचानामा कर पीएम के लिए बोड़ला के सरकारी अस्पताल में भेजा है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी जांच किया है। प्रथम दृष्टया बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का शक है, क्योंकि उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तीन संदेही को हिरासत में लिया गया है, जिनसे  पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है। वहीं, गांव में हुए हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को हत्या का कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed