सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Fraud of Rs 9.60 lakh in the name of bringing laborers from UP police arrested the absconding accused and sent

कबीरधाम : यूपी से मजदूर लाने के नाम 9.60 लाख रुपए की ठगी, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Jun 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार, शातिर व योजनाबद्ध आर्थिक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने गुड़ फैक्ट्री संचालन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।

Fraud of Rs 9.60 lakh in the name of bringing laborers from UP police arrested the absconding accused and sent
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज सोमवार को कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार, शातिर व योजनाबद्ध आर्थिक अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसने गुड़ फैक्ट्री संचालन के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। पांडातराई थाना प्रभारी टीआई कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी उमेश कुमार चंद्रवंशी, निवासी पलानसरी ने 23 जून2025 को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 

Trending Videos


उसने अपने आवेदन में बताया कि वर्ष 2024 में रविन्द्र कुमार नामक व्यक्ति, निवासी कसोली, थाना चरथावल, जिला मुजफ्फरनगर (यूपी) ने जय भोले गुड़ फैक्ट्री के संचालन के लिए यूपी से मजदूर लाने के नाम पर 3लाख 20 हजार रुपए ली। इसके बाद न तो मजदूर भेजे और न ही रुपए वापस किया। मामले में पुलिस ने धारा – 318(4) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों से धोखाधड़ी की है,जिसमें गोपाल साहू ग्राम कोयलारी कापा से तीन लाख रुपए, रूद्र चंद्रवंशी ग्राम भगतपुर से 2.50लाख रुपए, राजेश चंद्रवंशी, ग्राम डोगरिया कला से 90 हजार रुपए कुल 9 लाख 60 हजार रुपए की ठगी कर फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी पुनः इसी प्रकार की ठगी के प्रयास में कवर्धा क्षेत्र में आया है। टीम ने त्वरित दबिश देकर ग्राम पलानसरी से आरोपी रविन्द्र कुमार पिता बेगु उम्र 35 वर्ष को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed