सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Husband had fled after killing his wife in 2017 now arrested from Sidhi district of MP in Kabirdham

Kabirdham: 2017 में पत्नी की हत्या कर भागा था पति, अब एमपी के सीधी जिले से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 04 Jun 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने वर्ष 2017 में पत्नी की हत्या कर 7 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Husband had fled after killing his wife in 2017 now arrested from Sidhi district of MP in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज बुधवार को कबीरधाम पुलिस ने वर्ष 2017 में पत्नी की हत्या कर 7 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना तरेगांव पुलिस ने किया है। थाना प्रभारी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को एमपी के सीधी जिले से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में 22 मार्च 2017 को गहरू सिंह बैगा द्वारा थाना पंडरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। गहरू सिंह बैगा ने अपने आवेदन में बताया कि 23 मार्च 2017 को ग्राम मगरवाड़ा में वाहन क्रमांक CG 09 F 6786 के चालक आरोपी त्रिवेणी यादव ने उसे फोन कर सूचना दी कि उसका ट्रक खराब हो गया है और आगे नहीं जा सकता। 

Trending Videos


त्रिवेणी यादव ने गहरू सिंह बैगा को अपनी पत्नी को वहीं से ले जाने कहा। इसके बाद गहरू सिंह बैगा ने त्रिवेणी यादव की पत्नी पार्वती बाई व उसकी साथी रामबाई को बाइक क्रमांक CG 09 G 0464 में बैठाकर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी त्रिवेणी यादव ने जानबूझकर ट्रक से बाइक को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में उसकी पत्नी पार्वती बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में गहरू सिंह बैगा व रामबाई को गंभीर चोट आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभ में अपराध धारा 304 भादवि के तहत दर्ज किया गया, लेकिन विवेचना में आरोपी की मंशा स्पष्ट होने पर अपराध में धारा 302 भादवि जोड़ी गई। शव का पीएम व घायल की चिकित्सकीय जांच व अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। आरोपी त्रिवेणी यादव घटना दिनांक से ही फरार था। लगातार प्रयास के बाद गिरफ्तारी नहीं हो पाने पर कबीरधाम कोर्ट ने 15 जनवरी 2020 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। वहीं, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी त्रिवेणी यादव पिता बंशपति यादव निवासी ग्राम चांदवाही, थाना बहरी, जिला सीधी (एमपी) में निवासरत है। सूचना पर थाना तरेगांव की टीम ग्राम चांदवाही पहुंची। वहां दबिश देकर आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है। थाना पंडरिया के प्रकरण में नामजद आरोपी त्रिवेणी यादव मूलतः थाना तरेगांव का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी तरेगांव पुलिस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed