{"_id":"6a7c65bea1c804dabf03e1cb","slug":"kabirdham-126-kg-of-cannabis-was-hidden-in-a-secret-compartment-of-a-car-the-vehicle-was-intercepted-at-a-checkpoint-in-chilfi-and-three-people-were-arrested-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4604087-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कार की सीट के पीछे बना रखा था गुप्त चेंबर, 12.6 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कार की सीट के पीछे बना रखा था गुप्त चेंबर, 12.6 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर पकड़े गए
Wed, 12 Aug 2026 08:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:55 PM IST
सार
CG News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने एमपी-सीजी बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान कार में छिपाकर ले जाया जा रहा 12.630 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने दो युवकों और एक नाबालिग बालक को पकड़ा है। कार, गांजा और तीन मोबाइल समेत 12.11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी-सीजी बॉर्डर स्थित चिल्फी से कार में गांजा लेकर जबलपुर जा रहे तीन लोगों को चिल्फी पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए गांजा कार की ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गए गुप्त चेंबर में छिपाकर रखा था। तलाशी में 12 पैकेटों में कुल 12.630 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा, कार और तीन मोबाइल समेत 12.11 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर NH-30 पर बिछाया जाल
थाना प्रभारी निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार वर्मा के मुताबिक, 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुंडई ऑरा कार में तीन लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर कवर्धा-चिल्फी मार्ग से जबलपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर चिल्फी थाना पुलिस ने थाने के सामने NH-30 मेन रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए की कार क्रमांक MP-65-ZB-7179 वहां पहुंची। पुलिस ने कार रोककर उसमें सवार लोगों से पूछताछ की और वाहन की तलाशी ली।
विज्ञापन
सीट के पीछे छिपा था गांजा, चेंबर खुलते ही हुआ खुलासा
तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के पीछे बनाए गए गुप्त चेंबर का पता चला। उसे खोलने पर खाकी रंग के टेप से लिपटे 12 पैकेट गांजा मिले। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स डिटेक्शन किट से प्राथमिक जांच की, जिसमें गांजा पॉजिटिव पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल वजन 12.630 किलो निकला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ में आया
पुलिस ने मामले में हरिओम बंजारा (23), लेखराज बंजारा (21) और एक नाबालिग बालक को पकड़ा है। नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत अलग से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने गांजे के सभी पैकेटों को अलग-अलग तौलकर सीलबंद किया और तलाशी व जब्ती की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई।
ट्रिपल मर्डर केस का आया फैसला, 8 में से 5 आरोपियों को न्यायालय ने उम्र कैद की सुनाई सजा, मृतक के परिजनों ने फांसी की मांगयह भी पढ़ें:
12.11 लाख की संपत्ति जब्त, तस्करी नेटवर्क की तलाश
जब्त सामान में 6 लाख रुपये की कार, 6 लाख रुपये का गांजा और तीन मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(बी) के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस गांजा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाना था और तस्करी के नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटा रही है।