सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   kabirdham

कबीरधाम: धान खरीदी में गड़बड़ी, 15 लाख रुपये का 628 कुंतल धान कम, केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 17 Jan 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

धान खरीदी में हुई गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कुकदूर धान उपार्जन केंद्र में 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के 628 क्विंटल धान की कमी पाई गई है।

kabirdham
फोटो - कलेक्ट्रेट में खरीदी को लेकर समीक्षा की गई।
विज्ञापन

विस्तार

धान खरीदी में हुई गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। कुकदूर धान उपार्जन केंद्र में 15 लाख रुपये से अधिक कीमत के 628 क्विंटल धान की कमी पाई गई है। इस मामले में केंद्र प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम ने बताया कि जिला स्तरीय जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन के दौरान धान के स्टॉक में यह कमी सामने आई। अनुमानित तौर पर 15 लाख 292 रुपये के धान की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद उपार्जन केंद्र प्रभारी अमित बाजपेई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos

अवैध धान की जब्ती और कड़ी निगरानी
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में धान खरीदी प्रक्रिया में रीसाइक्लिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने, किसानों की सहमति से रकबा समर्पण सुनिश्चित करने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। जिले में अवैध धान के खिलाफ भी अभियान जारी है। अब तक 109 प्रकरणों में 11 हजार 607 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग तीन करोड़ 59 लाख 81 हजार 700 रुपये है। इसके अलावा, 46 वाहनों को भी जब्त कर मंडी और थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। अवैध धान के परिवहन को रोकने के लिए जिले में 23 चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां राजस्व, वन, पुलिस, सहकारिता और मंडी विभाग के कर्मचारी संयुक्त रूप से निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन ने किसानों के हितों की रक्षा और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है। यह कदम धान खरीदी व्यवस्था में विश्वास बहाल करने और किसानों को उचित मूल्य दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed