सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   kabirdham Murder Case of Unidentified Woman at Ranidahara Waterfall Solved Within 5 Days

कबीरधाम में अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम संबंध में हुई महिला की हत्या, पिता-दोस्त ने रची साजिश; पुणे से पकड़े

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में बीती 19 मार्च को मिले अज्ञात महिला की हत्या के मामले पुलिस ने महज पांच दिनों में सुलझा लिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल को पुणे से गिरफ्तार किया, जबकि उसके पिता केशव प्रसाद जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल को भी हिरासत में लिया गया है।

kabirdham Murder Case of Unidentified Woman at Ranidahara Waterfall Solved Within 5 Days
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने पांच दिनों के भीतर इस अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी को पुणे से गिरफ्तार किया गया है, साथ ही उसके पिता और एक सहयोगी को भी हिरासत में लिया गया है।

Trending Videos


पुलिस को 19 मार्च को रानीदहरा जलप्रपात के पास शव मिला था। मृतका की पहचान न होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। कबीरधाम पुलिस ने दो दिनों में मृतका की पहचान मुंगेली निवासी सुखमती बैगा के रूप में की। पुलिस अधीक्षक ने मामले में एक विशेष टीम गठित की। एक टीम ने कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग पर काम किया। दूसरी टीम ने घटनास्थल और आसपास के लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्य और फील्ड जांच के आधार पर संदेहियों का दायरा देवेंद्र प्रसाद जायसवाल तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी देवेंद्र पुणे में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम तत्काल पुणे रवाना हुई और आरोपी को पकड़कर कबीरधाम लाई। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की साजिश का पूरा खुलासा किया। मृतका और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था। समाज में बदनामी के डर से आरोपी ने अपने पिता केशव प्रसाद जायसवाल और दोस्त मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 16 मार्च की शाम छह-सात बजे के बीच आरोपियों ने महिला को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को झरने में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटनास्थल पर डमी पुतले के जरिए सीन रिक्रिएट किया। इससे हत्या की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट हो गई और अहम साक्ष्य भी बरामद हुए। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बोड़ला थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की इस ऑपरेशन में अहम भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed