सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   kabirdham

Chhattisgarh: सागौन-हल्दू लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जब्त, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
kabirdham
फोटो
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागौन और हल्दू की लकड़ी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है। पंडरिया परिक्षेत्र के कुकदूर सर्किल में गश्त के दौरान टीम ने बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें सागौन और हल्दू की लकड़ी बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते मिली। 

Trending Videos


रात करीब 11:45 बजे वन विकास निगम की टीम संरक्षित वन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान डालामौहा से भेड़ागढ़ बैगापारा कच्चे मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में कीमती लकड़ी लदी मिली। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7.5 लाख रुपए बताई गई है। ट्रैक्टर में सागौन के 4 लठ्ठे, हल्दू के 12 लठ्ठे व अन्य लकड़ी बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed