{"_id":"69b57d91ad6d2eb2ad030d62","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4050254-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम डांस टीचर हत्याकांड: दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की जानकारी देने पर 10 हजार इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम डांस टीचर हत्याकांड: दो महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, आरोपी की जानकारी देने पर 10 हजार इनाम घोषित
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कवर्धा में डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी की हत्या के करीब दो महीने बाद भी पुलिस को आरोपियों का सुराग नहीं मिला है। अब एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
सिटी कोतवाली थाना कवर्धा
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के कवर्धा में लालपुर नर्सरी के पास हुए डांस टीचर सत्यम दास मानिकपुरी (27) की हत्या को करीब दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। इसी वजह से अब पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा करनी पड़ी है। इसे लेकर एसपी धर्मेंद्र सिंह ने आदेश जारी किया है।
Trending Videos
दरअसल, मामला 18 जनवरी 2026 को सामने आया था, जब कवर्धा शहर से लगे लालपुर नर्सरी के पास सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कई गहरे चोट के निशान मिले थे, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मामले में थाना कवर्धा में धारा 103 (1) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। लेकिन घटना के इतने दिन बाद भी आरोपियों का कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से पुलिस पर सवाल भी उठ रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने शुरुआत में कई लोगों से पूछताछ की थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
अब कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने उद्घोषणा जारी करते हुए आरोपी की जानकारी देने या गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।