सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Mahapanchayat held in protest against the UGC Savarna Ekta Manch submits memorandum addressed to the PM in Kab

कबीरधाम: UGC के विरोध में महापंचायत, सवर्ण एकता मंच ने पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, कानून वापस लेने की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 15 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में UGC के विरोध में सवर्ण एकता मंच ने आज रविवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। इसे लेकर यहां महापंचायत का आयोजन हुआ। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली निकाली।

Mahapanchayat held in protest against the UGC Savarna Ekta Manch submits memorandum addressed to the PM in Kab
रैली में शहर जिले के लोग शामिल हुए
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में UGC के विरोध में सवर्ण एकता मंच ने आज रविवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। इसे लेकर यहां महापंचायत का आयोजन हुआ। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रैली निकाली। मंच ने यूजीसी द्वारा बनाए गए कानून को वापस लेने समेत तीन सूत्रीय मांगों के साथ पीएम के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के दौरान एकता मंच के सदस्यों ने कहा कि उक्त अधिसूचना में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के सुरक्षा व इक्विटी कमेटियों में प्रतिनिधित्व को नजर अंदाज किया गया है, जो कि अत्यंत गंभीर संवैधानिक व विधिक प्रश्न उत्पन्न करती है। उक्त अधिसूचना में दुर्भावनापूर्ण अथवा झूठी शिकायतों पर दंड का कोई प्रावधान न होना, इस अधिसूचना को और अधिक खतरनाक बनाता है। इसके दुरुपयोग की व्यापक संभावना उत्पन्न करता है।

Trending Videos


उक्त अधिसूचना भारत के संविधान में प्रदत्त समानता के मूल अधिकार (अनुच्छेद 14, 15 व 21) की भावना के अनुरूप नहीं है। किसी भी कानून या नियम का उद्देश्य सभी वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए न कि किसी एक वर्ग के पक्ष में असंतुलन उत्पन्न करना। देश के विकास, प्रशासन, शिक्षा, उद्योग व राजस्व सृजन में सामान्य वर्ग का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण व अग्रणी रहा है। इसके बावजूद UGC जैसी अधिसूचनाओं के माध्यम से सामान्य वर्ग के अधिकारों व संवैधानिक संरक्षण का निरंतर हनन किया जा रहा है, जिससे सवर्ण समाज में व्यापक असंतोष व नाराजगी है। यहीं कारण है कि आज पीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर उक्त UGC अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में शहर जिले के लोग शामिल हुए

रैली में शहर जिले के लोग शामिल हुए

 

रैली में शहर जिले के लोग शामिल हुए

रैली में शहर जिले के लोग शामिल हुए

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed