{"_id":"69c11c394dd003893b0fd7d5","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4081642-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: डिप्टी सीएम ने नहर विस्तारीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, परियोजना से छह गांव के किसानों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: डिप्टी सीएम ने नहर विस्तारीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, परियोजना से छह गांव के किसानों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
सार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम में 11.49 करोड़ रुपये के नहर विस्तारीकरण का भूमिपूजन किया। इससे छह गांवों की 770 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर कवर्धा विधायक व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भूमिपूजन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के छह गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
नहर विस्तारीकरण के माध्यम से लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तार से क्षेत्र के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे खेतों तक पानी आसानी से पहुंचेगा व कृषि में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। सरकार का मकसद सिर्फ निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे काम करना है जिससे किसानों का जीवन बेहतर हो। इस बड़ी परियोजना की शुरुआत यह दर्शाती है कि वर्तमान सरकार वनांचल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दूरस्थ व पिछड़े क्षेत्रों तक भी विकास की योजनाएं पहुंचे और वहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
इस तरह की बड़ी परियोजनाएं तभी समय पर और बेहतर तरीके से पूरी हो पाती हैं, जब स्थानीय लोगों, विशेषकर किसानों का पूरा सहयोग मिलता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यह नहर उनके ही हित में बनाई जा रही है। सभी गांवों के किसानों की सहभागिता और सहयोग से ही इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।