सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Businessman Consumes Poison with Wife and Children in Kabirdham

कर्ज के बोझ में टूटा परिवार: चार करोड़ के दबाव में व्यापारी ने पत्नी-बच्चों संग जहर खाया, हालत गंभीर

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी और भारी लेन-देन के दबाव में स्थानीय व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। व्यापारी पर लगभग 4 करोड़ रुपये की उधारी का बोझ था। लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।

Businessman Consumes Poison with Wife and Children in Kabirdham
घर पर पुलिस की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवा व्यापारी ने अपने परिवार के साथ आत्महत्या का प्रयास किया। व्यापारी, उसकी पत्नी और दो बच्चों ने जहर का सेवन किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना करीब चार करोड़ रुपये के भारी लेन-देन और आर्थिक तंगी से जुड़ी है।

Trending Videos


व्यापारी पर भारी उधारी का दबाव था और उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने परिवार सहित यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को घटनास्थल से तीन पन्नों का एक सुसाइड नोट भी मिला है। इस नोट में व्यापारी ने अपनी आर्थिक परेशानियों और लेन-देन की पूरी स्थिति का विस्तार से जिक्र किया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी पीड़ितों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कवर्धा थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि स्थानीय निवासी योगेश जैन ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन किया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी स्थिति अभी बयान देने लायक नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस टीम घर पर भी पहुंची हुई थी।

व्यापारी पर करीब चार करोड़ रुपये का कर्ज था। पैसों की मांग को लेकर उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसी दबाव और मानसिक तनाव के कारण उसने यह गंभीर कदम उठाया। पुलिस सुसाइड नोट में लिखी गई बातों और लेन-देन से जुड़े तथ्यों की पुष्टि कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed