सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Accident in Chilfi Ghati Youth Dies After Being Struck by Truck Public Outrage Ensues in Kabirdham

कबीरधाम: चिल्फीघाटी में हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के चिल्फीघाटी में क्षेत्र में आज गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Accident in Chilfi Ghati Youth Dies After Being Struck by Truck Public Outrage Ensues in Kabirdham
चिल्फी थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के चिल्फीघाटी में क्षेत्र में आज गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक ट्रक के पिछले पहिये के नीचे फंस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी और अचानक युवक उसकी चपेट में आ गया।

Trending Videos


टक्कर इतनी जोरदार थी कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक बैजलपुर क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मंगली इलाके का है, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि चिल्फीघाटी में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने घाट क्षेत्र में सख्त यातायात नियंत्रण और स्पीड पर रोक लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed