सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Dead body of a woman found naked in Kabirdham

कबीरधाम में बेरहमी से हत्या: गांव के पास बिना कपड़ों के मिला महिला का शव, सिर पर चोट; दुष्कर्म की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2026 02:57 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम में एक नग्न अवस्था में महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सिर पर गंभीर चोट के निशान और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतका की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Dead body of a woman found naked in Kabirdham
सहसपुर लोहारा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में बीती रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास एक महिला की नग्न हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

Trending Videos


पुलिस को सूचना मिली कि सिंगारपुर के पास सुनसान इलाके में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि महिला की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस को मौके की परिस्थितियों से यह भी अंदेशा है कि वारदात से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से मामला और भी संवेदनशील हो गया है। पुलिस इसे दुष्कर्म के बाद हत्या का केस मानकर जांच कर रही है। हालांकि, अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पहचान अब तक नहीं, गुमशुदगी से मिलान
सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना बनी हुई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed