सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   CM Sai announced development works worth Rs 50 lakh in Kabirdham Kurmi Mahasabha conference

कबीरधाम कुर्मी महासभा सम्मेलन: सीएम साय ने खोला विकास का पिटारा, 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 10 May 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम के ग्राम डोंगरिया में आयोजित कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जलेश्वर महादेव मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये और सीसी सड़क निर्माण सहित कई विकास कार्यों की घोषणा की। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
 

CM Sai announced development works worth Rs 50 lakh in Kabirdham Kurmi Mahasabha conference
सीएम विष्णु देव साय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के ग्राम डोंगरिया (खरहट्टा) में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुए। कुर्मी समाज के कई लोग भी इस आयोजन में उपस्थित रहे।
Trending Videos


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जन अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा की। इन कार्यों से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने जलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। साथ ही, ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण का भी ऐलान किया। ग्राम डोंगरिया तक छीरपानी जलाशय के नहर विस्तारीकरण की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी समाज ने हमेशा प्रदेश और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहा है। ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में एकता और समरसता को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। संगठित समाज ही निरंतर प्रगति करता है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभ भाई पटेल को समाज का प्रेरणास्रोत बताया। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सही दिशा मिलती है और वे भटकाव से बचते हैं। कुर्मी समाज मेहनतकश, उन्नत और उच्च नैतिक मूल्यों वाला समाज है।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुर्मी समाज को मेहनतकश व प्रगतिशील बताया। उन्होंने कहा कि यह समाज खेती-किसानी, व्यवसाय, शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं सहित हर क्षेत्र में पहचान बना रहा है। समाज के लोग पूरी लगन से प्रदेश के विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है। अखिल भारतीय क्षत्रिय कुर्मी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार ने भी सभा को संबोधित किया।

सीएम विष्णु देव साय

 

सीएम विष्णु देव साय

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed