{"_id":"6a01e11ca471b3fe7c085ac6","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4267659-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पार्टी में खूनी विवाद: कवर्धा में दोस्त ने युवक को जमीन पर पटका, सिर में चोट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पार्टी में खूनी विवाद: कवर्धा में दोस्त ने युवक को जमीन पर पटका, सिर में चोट से मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार
कवर्धा के ठाकुरपारा में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कवर्धा के ठाकुरपारा इलाके में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। दोस्त ने ही उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। कवर्धा कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पैठूपारा निवासी नूतन यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेंद्र 10 मई को अखिलेश ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भूपेंद्र ठाकुरपारा स्थित एक मकान में गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ मिला। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच के दौरान अखिलेश ठाकुर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे दिनभर साथ शराब पी रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब के नशे में विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और उसने भूपेंद्र को जमीन पर पटक दिया। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और भूपेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
Trending Videos