सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Young Woman Harassment Secluded Forest Path Police Apprehend Two Accused in Kabirdham

कबीरधाम : जंगल के सूनसान रास्ते में युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आज शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Young Woman Harassment Secluded Forest Path Police Apprehend Two Accused in Kabirdham
चिल्फी पुलिस ने जांच में लिया है
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आज शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जंगल के सुनसान रास्ते में वारदात को अंजाम देने से जुड़ा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपने परिचित के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम से लौटते समय ग्राम सरोदादादर से रानीदहरा मार्ग के बीच जंगल क्षेत्र में दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही महिला थाना और थाना चिल्फी की टीम तुरंत सक्रिय हुई तथा पीड़िता को चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई।जांच के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।डीएसपी केके चंद्राकर ने बताया कि आरोपियों की पहचान संबंधी वैधानिक प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल उनके नाम, फोटो और व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed