सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   First they clashed over drinks then came the stick attack Murder of in-law sparks sensation in village Kabird

कबीरधाम : पहले जाम टकराए, फिर चला डंडा…समधी की हत्या से गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने अपने ही समधी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

First they clashed over drinks then came the stick attack Murder of in-law sparks sensation in village Kabird
कुकदूर थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां शराब के नशे में हुए विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने अपने ही समधी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Trending Videos


 जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान टहलु राम गोंड (65) निवासी ग्राम लखनपुर, थाना कुकदूर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी का नाम दुखीराम श्याम निवासी दैहानटोला बताया गया है। दोनों आपस में समधी थे और पारिवारिक संबंध होने के कारण एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी दुखीराम श्याम अपने समधी टहलु के घर पहुंचा था। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पास में रखे डंडे से टहलु पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोट लगने से टहलु राम लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े व उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकदूर थाना प्रभारी टीआई संग्राम सिंह ने बताया कि आज रविवार को शव का पोस्टमार्टम कुकदूर के सरकारी अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में हुए विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed