सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Kabirdham Youth Body Along with Bike Found in Crusher Plant Quarry

Chhattisgarh Crime: क्रेशर प्लांट के खदान में मिली लाश, दो दिन पहले हुआ था लापता; परिवार में पसरा मातम

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम के क्रेशर प्लांट की खदान में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। लाश के पास बाइक मिली। युवक 21 मई की रात से लापता था। पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और अन्य संभावनाओं के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Kabirdham Youth Body Along with Bike Found in Crusher Plant Quarry
क्रेशर प्लांट में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में शनिवार को सनसनी फैल गई। शांति नगर स्थित एक क्रेशर प्लांट परिसर की खदान में एक युवक का शव उसकी बाइक समेत मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो गौरमाटी का निवासी था और शांति नगर लोहारा में रह रहा था।



दीपक तिवारी 21 मई की रात से लापता था, जिसकी गुमशुदगी 22 मई को लोहारा थाने में दर्ज कराई गई थी। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने क्रेशर प्लांट की खदान में शव और बाइक देखी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला संदिग्ध माना जा रहा है। प्रथम दृष्टया युवक के दुर्घटनावश गिरने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस आत्महत्या सहित अन्य संभावित पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और युवक की स्थिति को देखते हुए पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
Trending Videos


थाना लोहारा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे का सच सामने आएगा। पुलिस सभी तकनीकी और मानवीय पहलुओं पर गौर कर रही है।

शोक में पूरा परिवार
घटना की खबर मिलते ही मृतक दीपक तिवारी के परिजनों में गहरा मातम पसर गया है। परिवार सदमे में है और न्याय की उम्मीद कर रहा है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। वे पुलिस से जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed