फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Rampaging rains in Kabirdham: Causeway submerged

लगातार बारिश से कबीरधाम में बिगड़े हालात: अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर, प्रशासन सतर्क

Tue, 21 Jul 2026 08:13 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 08:13 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते 24 घंटे से जारी बारिश के चलते वनांचल क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं।

विज्ञापन
Rampaging rains in Kabirdham: Causeway submerged
कवर्धा शहर के करपात्री ग्राउंड में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिले में लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते 24 घंटे से जारी बारिश के चलते वनांचल क्षेत्र के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित बोड़ला ब्लॉक का रेंगाखार जंगल तहसील क्षेत्र है, जहां अडवार नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से रेंगाखार–अडवार मार्ग पर बना रपटा पूरी तरह पानी में डूब गया है। इसके बावजूद ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नदी पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

 

कवर्धा शहर के करपात्री ग्राउंड में भरा पानी

विज्ञापन

आज मंगलवार को रपटा जलमग्न होने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग जरूरी काम से नदी पार करते नजर आए। ग्रामीणों का कहना है कि दूसरे गांवों और मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए यही एकमात्र नजदीकी रास्ता है। वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण उन्हें खतरा उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि अडवार नदी पर पुल निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है।इधर, लगातार बारिश से नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवर्धा शहर के करपात्री ग्राउंड में भरा पानी


एक जून से अब तक 240.6 मिमी औसत वर्षा
कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से 21 जुलाई तक 240.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक 382.6 मिमी वर्षा पिपरिया तहसील में हुई, जबकि कुकदूर में 350.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कवर्धा में 241.5 मिमी, बोड़ला में 227.3 मिमी, रेंगाखार में 197.0 मिमी, सहसपुर लोहारा में 182.6 मिमी, पंडरिया में 179.7 मिमी और सबसे कम 163.5 मिमी वर्षा कुंडा तहसील में दर्ज की गई।

 

कवर्धा शहर के करपात्री ग्राउंड में भरा पानी


24 घंटे में रेंगाखार व कवर्धा में सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में जिले में 11.8 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रेंगाखार में 29.0 मिमी, कवर्धा में 28.5 मिमी, बोड़ला में 13.3 मिमी, सहसपुर लोहारा में 8.2 मिमी, पिपरिया में 7.7 मिमी, कुकदूर में 6.0 मिमी, जबकि पंडरिया और कुंडा में 1-1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed