सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Major action against cattle smuggling seven accused arrested with 27 cattle in Kabirdham

कबीरधाम : पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 मवेशियों क साथ सात आरोपी गिरफ्तार, पांच महिलाएं भी शामिल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Major action against cattle smuggling seven accused arrested with 27 cattle in Kabirdham
सात आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27 नग मवेशी को जब्त किया है। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 92 हजार रुपए है। इन मवेशियों को गौशाला में रखवाया गया। एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि ग्राम मोहगांव के पास 5 महिला व 2 पुरुष द्वारा 27 मवेशी को क्रूरता पूर्वक पैदल लॉजी (एमपी) की ओर ले जाने की सूचना मिली थी। 

Trending Videos


मौके से फुलबाई पति रवि ध्रुवे उम्र 40, छाया ध्रुवे पति अजय ध्रुवे उम्र 30, लालूबाई पति भीमसेन उम्र 30, राधाबाई पति स्व.सेवाराम उम्र 30, बबलीबाई पति नानू मेरावी उम्र 30, भीमसेन मेरावी पिता स्व. लल्लू सेन उम्र 34, धन्ना ध्रुवे पिता राजू ध्रुवे उम्र 20 को गिरफ्तार किया गया। ये एमपी व महाराष्ट्र के रहने वाले है। इनके खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के विभिन्न धारा के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं पशु तस्करी अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता की जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचना दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed