सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Makhanlal Yadav suicide case representatives of all Yadav community reached the village serious allegations on

कबीरधाम : माखनलाल यादव आत्महत्या मामला, सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि गांव पहुंचे, पुलिस पर गंभीर आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 02 Aug 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
सार

बीते 31 जुलाई को कबीरधाम जिले के ग्राम अचानकपुर में रहने वाले माखनलाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने बोड़ला थाना पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाया था।

Makhanlal Yadav suicide case representatives of all Yadav community reached the village serious allegations on
माखनलाल यादव आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बीते 31 जुलाई को कबीरधाम जिले के ग्राम अचानकपुर में रहने वाले माखनलाल यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में परिजनों ने बोड़ला थाना पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाया था। साथ ही नेशनल हाईवे में चक्काजाम किया था। घटना के बाद सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि गांव पहुंचकर परिजनों से मिले। समाज द्वारा निर्णय लिया गया है कि चार अगस्त को सर्व यादव समाज न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के यादव समाज के लोग कवर्धा जिला मुख्यालय में धरना देंगे।समाज के प्रतिनिधियों ने आत्महत्या के कारणों पर परिवार के लोगों व ग्रामीणों से चर्चा की। मृतक के पिता और पंचायत के प्रमुखों ने समाज के प्रतिनिधियों को बताया कि माखनलाल यादव और गोपाल यादव सगे भाई हैं। चांदी चोरी के मामले में पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर माखन यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। 

Trending Videos


मामला तब शुरू हुआ जब कुछ लोगों ने चोरी की चांदी के जेवरात को एक व्यक्ति द्वारा गोपाल यादव को कम कीमत में बेची जा रही थी। गोपाल को शक हुआ कि चांदी चोरी की हो सकती है। उसने चांदी के जेवरात की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरत कर दिया। पुलिस को जानकारी मिली तो चांदी बेचने वाले को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। जहां चोरी के आरोपी ने पुलिस को बताया कि गोपाल यादव भी उसके साथ था। इसके बाद पुलिस ने गोपाल को थाने बुलाकर पिटाई की, जिससे माखन मानसिक रुप से आहत हो गया। 31 जुलाई को एसडीओपी मृतक के परिवार से मिले। 25 हजार रुपए नगद दिए। कहा कि पुलिसकर्मी को लाइन अटैच कर दिया गया है। समाज की बैठक में निर्णय लिया गया कि चार अगस्त को सर्व यादव समाज जिला कवर्धा न्यायिक जांच की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर के यादव समाज के लोग कवर्धा जिला मुख्यालय में धरना देंगे। इस घटना से पूरे प्रदेश के यादव समाज में आक्रोश है। समाज के बुद्धिजीवी लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की है। बैठक में सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष रमेश यदू, मुंगेली अध्यक्ष धनीराम यादव, कवर्धा जिला अध्यक्ष राकेश यदू, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम यदू, पूर्व प्रत्याशी संतोष यादव, महामंत्री प्रकाश यादव, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय यादव(पुतकी कला), सरपंच हिरामणी ग्वाला, झेरिया यादव समाज अध्यक्ष धनीराम यादव शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed