सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   MLA Bhavna Bohra on a 150 km Kanwar Yatra journey started from Amarkantak to Bhoramdev temple in Kabirdham

कबीरधाम: 150 किमी की कांवड़ यात्रा पर विधायक भावना बोहरा, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की यात्रा शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Jul 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश की भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा आज सावन माह के दूसरे सोमवार से अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू कर दी है। ये कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक है।

MLA Bhavna Bohra on a 150 km Kanwar Yatra journey started from Amarkantak to Bhoramdev temple in Kabirdham
कांवड़ यात्रा पर विधायक भावना बोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश की भाजपा महिला विधायक भावना बोहरा आज सावन माह के दूसरे सोमवार से अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू कर दी है। ये कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक है। उन्होंने बताया कि आज सावन माह के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक(मध्यप्रदेश )में माँ नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना के साथ भोरमदेव मंदिर तक की कांवड़ यात्रा के लिए प्रस्थान किया।151 किलोमीटर की यह कांवड़ यात्रा केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन, पर्यावरण प्रेम और हमारी संस्कृति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण रीति भी है। 

Trending Videos


यह शिव भक्ति के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और सामाजिक समरसता का अद्भुत उदाहरण है। सबके जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो,हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो यही हमारी कामना है।मैं सभी श्रद्धालुओं, कांवड़ यात्रियों का आभार व्यक्त करती हूं जो आस्था,विश्वास और सनातन संस्कृति की इस महत्वपूर्ण यात्रा में मेरे साथ सहभागी बने हैं। वहीं, इस यात्रा का 27 जुलाई को भोरमदेव मंदिर (कबीरधाम) में समापन होगा। इसी प्रकार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कबीरधाम जिले से जल लेकर अमरकंटक प्रस्थान करने वाले कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए मेला मैदान, नया नगर पालिका परिसर, अमरकंटक, जिला अनुपपुर (एमपी) में निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की सुविधा प्रारंभ की गई है। इसे भावना बोहरा द्वारा संचालित की जा रही है।यह सेवा 11 जुलाई से 6 अगस्त तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed