सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Online work of health coordinators will stop from today people will face problems in Kabirdham

Kabirdham: स्वास्थ्य संयोजकों का आज से ऑनलाइन काम बंद, लोगों को होगी परेशानी

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 22 Oct 2024 01:48 PM IST
विज्ञापन
सार

आज मंगलवार से कबीरधाम जिले के सभी स्वास्थ्य संयोजक विभाग के ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगे। ऐसे में आम लोगों की ऑनलाइन कार्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य संयोजकों द्वारा आज से ऑनलाइन काम से दूरी बनाई गई है।

Online work of health coordinators will stop from today people will face problems in Kabirdham
ऑनलाइन काम बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज मंगलवार से कबीरधाम जिले के सभी स्वास्थ्य संयोजक विभाग के ऑनलाइन कार्य नहीं करेंगे। ऐसे में आम लोगों की ऑनलाइन कार्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। दरअसल, पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य संयोजकों द्वारा आज से ऑनलाइन काम से दूरी बनाई गई है।जिलाध्यक्ष गोलूराम सोनवानी ने बताया कि ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (क्लिनिकल/नर्सिंग संवर्ग)  के कर्मचारियों से मूल कार्य के अतिरिक्त कराए जा रहे कार्य जैसे - डेली एंट्री, आईडीएसपी, सीबेक , यूवीन ,अनमोल एंट्री, टेलिकन्सल्टेशन, हेल्थ मेला,बर्थ रजिस्ट्रेशन, सिकलीन एंट्री , आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन डाटा एंट्री के संबंध मे होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए 15 दिवस मे चर्चा कर निराकरण करने संबंधी मांग की गई थी। 

Trending Videos


साथ ही निराकरण नहीं होने की स्थिति मे मूल कार्य के अतिरिक्त होने वाले सभी प्रकार के ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य बंद करने संबंध में अल्टीमेटम दिया गया था। इसका बाद भी निराकरण नही होने के कारण कबीरधाम जिले के 150 उपस्वास्थ्य केंद्र, 25 प्राथमिक व 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाले सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी आज मंगलवार 22 अक्टूबर से सभी प्रकार के ऑनलाइन डाटा एंट्री कार्य बंद कर मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ अपने मूल कार्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम का संपादन करते हुए सुपरवाइजर के माध्यम से ऑफलाइन रिपोर्टिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed