{"_id":"671f8f661497cd35f106476f","slug":"retired-teacher-cheated-of-lakhs-the-thug-stole-the-mobile-and-withdrew-money-online-in-kabirdham-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक के साथ लाखों की ठगी: मोबाइल चोरी कर ठग ने ऑनलाइन निकाल लिए रुपये, पुलिस मामले की जांच में जुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक के साथ लाखों की ठगी: मोबाइल चोरी कर ठग ने ऑनलाइन निकाल लिए रुपये, पुलिस मामले की जांच में जुट
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 28 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ 1लाख 99 हजार 500 रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने सबसे पहले शिक्षक के मोबाइल की चोरी की।
रिटायर्ड शिक्षक के साथ लाखों की ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड शिक्षक के साथ 1लाख 99 हजार 500 रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने सबसे पहले शिक्षक के मोबाइल की चोरी की। इसके बाद ऑनलाइन रुपए निकाल लिए है। कवर्धा के शिक्षक कॉलोनी निवासी रिटायर्ड शिक्षक रमेश कुमार सोनी उम्र 64 की शिकायत पर पुलिस ने खाता धारक के खिलाफ धारा 66-LCG(सूचना प्रोधौगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008) व 303(2)-BNS (भारतीय न्याय संहिता-2023) के तहत मामला दर्ज किया है।
Trending Videos
थाने से मिली जानकारी अनुसार रिटायर्ड शिक्षक ने अपने आवेदन में बताया कि उनका बैंक खाता कवर्धा स्टेट बैंक आफ कवर्धा इंडिया में है। इस खाता में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। मोबाइल फोन दो अक्टूबर 2024 को शाम लगभग 6 बजे कवर्धा शहर के नवीन बाजार सब्जी मार्केट मे चोरी हो गया। इसे अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन फोन नही मिला। दूसरे दिन चार अक्टूबर को कवर्धा थाना में आवेदन देकर उक्त मोबाइल नंबर का नया सिम कार्ड खरीद कर सिम चालू करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अक्टूबर 2024 को शाम को बैंक द्वार एसएमएस प्राप्त हुआ, जिसमे बताया कि गया कि उनके बैंक खातो से विभिन्न खाता में कुल 1 लाख 99 हजार 500 रुपए का यूपीआई ( UPI) आहरण अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया है। इसके बाद साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। वर्तमान में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।