सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Road construction will increase economic activity local infrastructure will be strengthened in Kabirdham

Kabirdham: सड़क निर्माण से बढ़ेगी आर्थिक गतिविधि, स्थानीय बुनियादी ढांचा होगा मजबूत, बोले-डिप्टी सीएम विजय शर्मा

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Oct 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज बुधवार को जिले के दौर पर है। उन्होंने कबीरधाम जिले के ग्राम बारदी में 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपए की लागत से 1.3 किमी भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया।

Road construction will increase economic activity local infrastructure will be strengthened in Kabirdham
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले से कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा आज बुधवार को जिले के दौर पर है। उन्होंने कबीरधाम जिले के ग्राम बारदी में 2 करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपए की लागत से 1.3 किमी भेलवाभांवर मार्ग का भूमिपूजन किया। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है। यह परियोजना स्थानीय समुदाय की जरूरतों को पूरा करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार गांव में बेहतर सड़क व सुविधाएं प्रदान करने लगातार प्रयासरत है। 

Trending Videos


डिप्टी सीएम ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील की और विश्वास दिलाया कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे होंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में समग्र प्रगति संभव हो सके। इस सड़क के निर्माण से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास कार्य को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। हम चाहते हैं कि हर क्षेत्र, चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण, विकास की मुख्यधारा से जुड़े। आपके सहयोग से ही यह संभव हो सकेगा, इसलिए सभी ग्रामीणों से अपील है कि वे इन कार्यों में अपना सहयोग दें। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed