{"_id":"6a6ef5e3e5b98b1bdc03080b","slug":"skeleton-of-woman-missing-for-five-days-found-in-forest-police-probe-both-murder-and-suicide-angles-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4567836-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: 5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: 5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:03 PM IST
सार
कबीरधाम के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता महिला का कंकाल जंगल में मिला है। पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक महिला का कंकाल जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
भोरमदेव थाना क्षेत्र के ग्राम चौरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पांच दिन से लापता महिला का कंकाल घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम चौरा निवासी झंगल बैगा ने 1 अगस्त को थाना भोरमदेव में अपनी पत्नी चैती बाई बैगा (28) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 26 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे वह बिना किसी को बताए घर से निकली थी और इसके बाद वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों की नजर घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में स्थित एक सेन्हा पेड़ पर पड़ी, जहां पेड़ की डाली से महिला की साड़ी का एक सिरा बंधा हुआ था। आसपास तलाश करने पर पेड़ के नीचे और झाड़ियों में मानव खोपड़ी, पसलियां, पैर की हड्डियां और अन्य अवशेष बिखरे मिले।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी साक्ष्य एकत्र किए गए। परिजनों ने मौके पर मिली चूड़ियों और अन्य पहचान चिह्नों के आधार पर मृतका की पहचान चैती बाई बैगा के रूप में की।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि शव कई दिनों तक जंगल में पड़े रहने के कारण जंगली जानवरों ने उसे क्षत-विक्षत कर अलग-अलग स्थानों तक खींच दिया होगा। हालांकि महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मानव अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना और आपराधिक घटना सहित सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।