फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   the minor by promising marriage; fled after she became pregnant, arrested in Nagpur

CG: नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण; गर्भवती होने पर आरोपी फरार, नागपुर से गिरफ्तार

Sun, 16 Aug 2026 09:47 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 09:47 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कवर्धा महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
the minor by promising marriage; fled after she became pregnant, arrested in Nagpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

विस्तार

कबीरधाम जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने और शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के आरोपी को कवर्धा महिला थाना पुलिस ने महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ महिला थाना में धारा 64(2)(एम), 87 बीएनएस और धारा 6 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल निवासी करन ध्रुवे ने अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। जब आरोपी को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो वह फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के महाराष्ट्र के नागपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद महिला थाना पुलिस टीम नागपुर पहुंची और आरोपी करन ध्रुवे पिता लखन ध्रुवे (23), निवासी ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल, वर्तमान पता धनगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।


डीएसपी प्रमिला मंडावी ने बताया कि पूछताछ और विवेचना में आरोपी की अपराध में संलिप्तता पाए जाने के बाद नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना अभी जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed