{"_id":"6a81d6e0ba1c6fd2390e1e1d","slug":"daughter-in-law-said-you-spit-wherever-you-want-angry-father-in-law-attacked-her-in-the-abdomen-with-a-knife-and-threatened-to-kill-her-arrested-bemetara-news-c-1-1-noi1482-4618158-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बहू ने कहा- जहां मिले वहीं थूक देते हो, गुस्से में ससुर ने चाकू से पेट पर किया वार, हत्या की धमकी भी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बहू ने कहा- जहां मिले वहीं थूक देते हो, गुस्से में ससुर ने चाकू से पेट पर किया वार, हत्या की धमकी भी दी
Sun, 16 Aug 2026 09:55 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: बेमेतरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 09:55 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में घर में गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। इस मामूली बात से नाराज हुए ससुर ने बहू पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट और हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में घर में गुटखा खाकर जगह-जगह थूकने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। इस मामूली बात से नाराज हुए ससुर ने बहू पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला के पेट और हाथ की उंगली में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपी ने महिला को दोबारा मारने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, परिजनों ने समय रहते बीच-बचाव कर महिला की जान बचा ली। मामले में चंदनू पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक घटना 14 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे चंदनू थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की है। बताया गया कि ताजेश्वरी घृतलहरे अपने ससुर गोविंद घृतलहरे को घर में गुटखा खाकर इधर-उधर थूकने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर गोविंद ने कथित तौर पर बहू के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने घर में रखी सब्जी काटने वाली धारदार वस्तु उठाई और ताजेश्वरी के पेट पर हमला कर दिया। महिला ने बचने की कोशिश की, जिसमें उसके हाथ की उंगली में भी चोट आई।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी को रोककर महिला को बचाया। इसके बावजूद आरोपी दोबारा हमला करने के लिए दौड़ा और धमकी दी कि वह उसे जान से मारकर ही जेल जाएगा। घायल ताजेश्वरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल बेमेतरा ले जाया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 109, 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी गोविंद घृतलहरे (65) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने हमला करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल धारदार वस्तु और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए। इसके बाद 15 अगस्त को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।