Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
BJP Holds Massive Protest Against Alleged Insult to National Song, "Vande Mataram" Echoes Outside Congress Off
{"_id":"6a81d1c74e55c3a6b80398bf","slug":"bjp-holds-massive-protest-against-alleged-insult-to-national-song-vande-mataram-echoes-outside-congress-office-tiranga-yatra-taken-out-to-register-protest-korba-news-c-1-1-noi1487-4617871-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राष्ट्रीय गीत के अपमान के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय के सामने गूंजा वंदे मातरम्
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 10:01 PM IST
भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय गीत के सम्मान के विपरीत आचरण किए जाने के विरोध में रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रभावना और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजूदेवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता टी.पी. नगर चौक पर एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा निकाली और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच किया। बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ और पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।
कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के सामने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की भावना को मजबूती से रखा गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगान देश की अस्मिता और गौरव के प्रतीक हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा कथित रूप से की गई असम्मानजनक गतिविधि को देशभक्त नागरिक किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का यह प्रदर्शन किसी राजनीतिक द्वेष के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्रसम्मान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के संकल्प के रूप में किया गया है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से इस मामले में देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग भी की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता का पर्व हमें देश के महापुरुषों, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। ऐसे अवसर पर राष्ट्रगीत का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का राष्ट्रगीत के प्रति रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के महापुरुषों और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान को लेकर कांग्रेस का रवैया हमेशा सवालों के घेरे में रहा है और देशवासी इसे स्वीकार नहीं करेंगे।
प्रदर्शन में भाजपा के जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए कांग्रेस नेतृत्व के रवैये का विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रसम्मान की रक्षा का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।