सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   There is no road and drain in the village villagers are tired of giving applications in Kabirdham

कबीरधाम: गांव में सड़क और नाली नहीं, आवेदन दे-देकर थके ग्रामीण, अब हाईवे पर किया चक्काजाम

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 30 Jul 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आज बुधवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसहा के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे में दोपहर दो बजे चक्काजाम कर दिया। ये प्रदर्शन कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के पास किया गया है।

There is no road and drain in the village villagers are tired of giving applications in Kabirdham
हाईवे पर किया चक्काजाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज बुधवार को कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम परसहा के ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे में दोपहर दो बजे चक्काजाम कर दिया। ये प्रदर्शन कवर्धा से पोंड़ी नेशनल हाईवे स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना के पास किया गया है। परसहा गांव में सड़क व नाली नहीं है। ऐसे में यहां के लोगों को बारिश में परेशानी हो रहीं है। चक्काजाम में बैठे ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विकास को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में नाली, सीसी सड़क व पेयजल की मांग को लेकर दर्जनभर आवेदन दे चुके है। इसके बाद भी अब तक मंजूरी नहीं मिली है। 

Trending Videos


ऐसे में आज बुधवार को नेशनल हाईवे सड़क पर चक्काजाम किया है। ग्रामीणों के इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस ने अपना समर्थन दिया है। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष होरी राम साहू, कवर्धा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह समेत दर्जनभर कांग्रेस नेता बैठे हुए है। होरी राम साहू ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा इस गांव के विकास को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह गांव कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आता है,जिसके विधायक विजय शर्मा है, जो वर्तमान में प्रदेश के डिप्टी सीएम है। उनके गृह विधानसभा के गांव की स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीणों को चक्काजाम करना पड़ रहा है। वहीं, मौके पर पुलिस बल तैनात है। प्रशासनिक अफसर भी पहुंचे हुए है। चक्काजाम को खत्म कराने मान मनौव्वल का दौर चल रहा है। इस चक्काजाम के कारण हाईवे सड़क की दोनों ओर वाहनों की लाइन लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed