सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Two accused arrested and sent to jail for attempted murder and hostage taking

पापी प्रेमी: जंगल में युवती से मारपीट; दुपट्टे से दबाया गला, मरा समझ पत्थरों के बीच छोड़ आए आरोपी; ऐसे बची जान

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 26 May 2025 12:22 PM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में पुलिस ने हत्या के प्रयास और बंधक बनाए जाने के मामले में दो आरोपियों को गिफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती अपने परिचित से मिलने गई थी। 

Two accused arrested and sent to jail for attempted murder and hostage taking
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के थाना कुकदूर द्वारा हत्या का प्रयास और बंधक बनाए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार में किया गया है। ये मामला 21 मई का है। एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्रि ने बताया कि एक युवती अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम मुनमुना थाना कुकदूर क्षेत्र में आई थी।

Trending Videos


22 मई की शाम वह अपने पुराने परिचित रवि मरकाम के घर चली गई, जहां उस समय रवि मौजूद नहीं था। रवि ने बाद में उसे कॉल कर अपनी गाड़ी में अपने साथी अजीत मरकाम के साथ बिठाया और उसे बदौरा जंगल की ओर ले गया। जंगल में दोनों के बीच शादी कर साथ रहने की बात को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान रवि ने युवती से मारपीट की और दुपट्टे से गला दबा दिया। जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरा हुआ समझकर युवती को जंगल के एक पत्थरनुमा खोह (गुफा) में छुपाकर भाग गए। 23 मई की शाम को पंडरिया क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने बदौरा जंगल पहुंचे, जहां उन्हें युवती की हल्की आवाज सुनाई दी। युवकों ने साहस और सजगता दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। तत्काल 112 को सूचना दी।

112 की टीम द्वारा युवती को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पंडरिया ले जाया गया, जहां से युवती को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल, युवती विस्तृत बयान देने की स्थिति में नहीं है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती द्वारा उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। वारदात में शामिल दोनों आरोपी रवि मरकाम पिता बुद्ध सिंह मरकाम उम्र 20 वर्ष निवासी मुनमुना व अजीत मरकाम को  हिरासत में लेकर थाना कुकदूर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 140(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

दोनों आरोपियों को बीते रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। जिले के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जा सके। पिकनिक में गए युवकों की सराहना की है। उनकी तत्परता से एक युवती की जान बच गई जो सराहनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed