सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   3.72 crore fraud in name of getting loan by deceiving employed people seven accused arrested in Kanker

Kanker: नौकरी पेशा लोगों को झांसे में लेकर लोन दिलाने के नाम पर 3.72 करोड़ की ठगी, सात आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Apr 2025 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत डाक्यूमेट लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का आरोपी झांसा देते थे।

3.72 crore fraud in name of getting loan by deceiving employed people seven accused arrested in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का कांकेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है.  नौकरी पेशा लोगो से व्यक्तिगत डाक्यूमेट लेकर पर्सनल लोन दिलाकर लोन की 50 प्रतिशत राशि स्वंय लेकर लोन का ईएमआई चुकाने का आरोपी झांसा देते थे. पूरे मामले में कम्पनियों के साथ टाईअप बैंक HDFC, ICICI Bandhan, Axis, IDFC, YES, Kotak, bank of baroda, बैंक पर्व प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियाँ आदित्य बिड़ला, चोला मंडलम, बजाज, fullerton india, finnablo एवं पावरोंसे की  भूमिका की भी जांच की जा रही है. 

Trending Videos


एसडीओपी मोहशीन खान ने बताया कि चारामा के रहने वाले मनोज सिन्हा थाना आकर मामला दर्ज कराया था कि आरवी कम्पनी, अंबिकापूर स्पर्श पडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर के फाउंडर अभय कुमार गुप्ता, रागीव हुसैन, मनोज प्रधान सुरेन्द्र करियाम एवं अन्य के द्वारा कई सरकारी कर्मचारी से अधिकतम से अधिकतम लोन दिलाने का तथा उसका EMI कंपनी के द्वारा ही चुकाने का झांसा देकर करीब 28 नामदज लोग और अन्य पीडितो के साथ धोखा देकर सबके ऊपर मल्टीप्लाई बैंको से लोन सेन्सन कराया गया था. आरोपियों के द्वारा शासकीय कर्मचारियों को चिन्हांकित कर जिन लोगो को लोन की जरूरत हो या किसी मजबूरी में हो परन्तु उन्हें अपने सैलरी के बेस पर कोई बैंक लोन नहीं देते एंव जिनका पहले भी लोन चल रहा है उनको भी आपका लोन क्लोज करके आपको लोन दिया जायेगा बोलकर झांसे में लेकर आर वी कम्पनी अम्बिकापुर एव रायपुर स्पर्श एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर के द्वारा कई बैंको जिनसे उक्त कपनी का टाईअप है HDFC, ICICI, Bandhan, Axis, IDFC, YES, Kotak Bank, bank of baroda एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियों आदित्य बिड़ला घोला मंडलम, बजाज फाईनेश, fullertion india finnablo एवं पायरॉस एप के आरोपियों के द्वारा लोन लेने वाले लोगो से PAN कार्ड आधार कार्ड, सैलरी स्लिप, बैंक स्टेटमेंट, फार्म न. 16 इत्यादि लोगों से लेकर कई बैंको से घर बैठे ही बगैर बैंक गए ही पर्सनल लोन शैक्शन कराया जाता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले में आरोपी 50 प्रतिशत राशि को आरटीजीएस यूपीआई चेक, नगद माध्यम से पीड़ितों से लिया जाता था. सेक्शन लोन का ईएमआई कंपनी के द्वारा पटाया जाएगा बोलकर कुल 28 लोगो से  3 करोड़ रूपये से अधिक धोखा धड़ी किया गया था। 

गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा धोखाधड़ी की रकम को ट्रेडिग शेयर मार्केट क्रिप्टो करेसी फोरक्स एव अन्य सेक्टर में लगना बताया गया एवं लगभग 1.5 करोड़ रुपये लेकर फरार होना कबूल किए है.  प्रकरण के अन्य 6 नामजद आरोपियो की लगातार खोजबीन जारी है. प्रकरण में आर वी कम्पानी, अंबिकापूर स्पर्श एडवाईजर्स प्राईवेट लिमिटेड रायपुर से जुड़े दस्तावेजो की जप्ती कार्यवाही किया जा रहा है. प्रकरण में आरोपियों के बैंक खातों को सीज करवाया गया है। प्रकरण में टाईअप बैंको HDFC, ICICI Bandhan, Axis, IDFC YES, Kotak Bank, bank of baroda, एवं प्राइवेट फाइनेंस कम्पनियाँ आदित्य बिडला, चोला मंडलम, बजाज फाईनेश, fullerton india, finable के मैनेजर एंव फील्ड आफिसर्स की भूमिका की भी जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed