सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Accused of theft arrested during New Year party had committed the crime in medical shop in Kanker

Kanker: न्यू ईयर पार्टी करने के दौरान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मेडकिल दुकान में दिया था वारदात को अंजाम

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 01 Jan 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर पुलिस ने मेडिकल दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। नगर के लक्ष्मी मेडिकल में 25 दिसम्बर को एक अज्ञात चोर ने मेडकिल दुकान से 26 हजार रुपए चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

Accused of theft arrested during New Year party had committed the crime in medical shop in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर पुलिस ने मेडिकल दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। नगर के लक्ष्मी मेडिकल में 25 दिसम्बर को एक अज्ञात चोर ने मेडकिल दुकान से 26 हजार रुपए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। कांकेर पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी मेडिकल संचालक द्वारा मामला दर्ज कराया गया था कि  29 दिसम्बर को सुबह अपने दुकान आया तो देखा दुकान के शटर का ताला टुटा हुआ था। 

Trending Videos


चोरी होने की अंदेशा से दुकान का शटर उठाकर दुकान अंदर गया तो देखा दुकान के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था दुकान के कांउटर में रखी नकदी रकम लगभग 26 हजार नही था। दुकान में लगे सीसी टीव्ही कैमरा का फुटेज देखा तो दिनांक 29 दिसम्बर को करीब 1 बजे दुकाने में कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर चोरी कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांकेर पुलिस ने टीम गठित कर संदेही आरोपी की सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर खोजबीन शुरू की थी। इस दौरान मुखबिर की से सूचना मिली कि आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू कुंजाम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया आरोपी ने मेडिकल दुकान में घुसकर नगदी 26,000 रूपये की चोरी करना एवं चोरी के पैसे से सेकंडहेंड सेमसंग कंपनी का मोबाइल खरीदना तथा 4890 रूपये पास में रखना व बाकी पैसे को खाने पीने में खर्च करना बताया जो आरोपी से सेमसंग मोबाइल एवं चोरी का 4890 रूपये जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed