सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Action taken against those who obstructed three tier Panchayat elections accused former Sarpanch arrested in K

Kanker: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी पूर्व सरपंच गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Feb 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में पहले चरण के पंचायत चुनाव के दौरान पुसवाड़ा गांव में मतदान दल पर हमला करने वालो पर कांकेर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. पूरे मामले में पूर्व सरपंच समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। 

Action taken against those who obstructed three tier Panchayat elections accused former Sarpanch arrested in K
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में पहले चरण के पंचायत चुनाव के दौरान पुसवाड़ा गांव में मतदान दल पर हमला करने वालो पर कांकेर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है. पूरे मामले में पूर्व सरपंच समेत 40 से अधिक लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. वही पूर्व सरपंच घासीराम वट्टी को  गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की  जा रही है कई गंभीर धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हार से नाराज सरपंच प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल समेत पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जिसमे 8 पुलिस जवान भी घयाल हुए थे।

Trending Videos


कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि रिटर्निग अफिसर कांकेर के आदेशानुसार मतदान सम्पन्न कराने के लिये पीठासीन अधिकारी के रूप में मतदान दल के साथ मतदान केंद्र पुसवाड़ा में दिनांक 17 फरवरी  को सरपंच पद के प्रत्याशियों को मतो की संख्या बताने के बाद सरपंच पद की कम वोट प्राप्त प्रत्याशी रूखमणी कोसम , रोहित नेताम , तोमेश यादव और उसके 40-50 साथियों द्वारा रात्रि करीब 08.30 से 10.00 बजे एक राय होकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने एवं मत पेटी छिनने की नियत से शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर शासकीय कर्मचारियों पर प्रहार कर अश्लील गाली गलौज कर मारपीट कर चोट पहुंचाने एवं शासकीय संपत्ती को क्षतिग्रस्त करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया था। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में आरोपी घासीराम वटटी को आज गिरफ्तार किया गया है. बाकी नामदज आरोपियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed