{"_id":"6756aa36a0b13f0dce04b24e","slug":"candidate-was-running-for-forest-guard-recruitment-suddenly-fell-unconscious-doctors-declared-him-dead-in-kank-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: वन रक्षक भर्ती के लिए दौड़ रहा था अभ्यर्थी, अचानक बेहोश होकर गिरा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: वन रक्षक भर्ती के लिए दौड़ रहा था अभ्यर्थी, अचानक बेहोश होकर गिरा, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक दौड़ते वक्त अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
अभ्यर्थी की मौत
- फोटो : कांकेर
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में वन रक्षक भर्ती में शामिल होने आए युवक दौड़ते वक्त अचानक बेहोश हो गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।
Trending Videos
कांकेर नगर में आज नगर सैनिक ग्राउंड में वन रक्षक भर्ती के लीए फिजिकल टेस्ट हो रहा था जहां जिले भर से अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट देने के लिए नगर सैनिक ग्राउंड पहुंचे हुए थे इसी दौरान नरहरपुर कसवाही गांव से पहुंचे अभ्यर्थी महेंद्र कुमार सुबह 8 बजे 200 मीटर दौड़ करने फिजिकल टेस्ट देने मैदान में उतारा। इसी दौरान 50 मीटर दौड़ने के बाद युवक अचानक बेहोश हो गया जिसे जिला अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांकेर टीआई मनीष नागर ने बताया कि सुबह सूचना मिली ही नगर सैनिक ग्राउंड में एक युवक वन रक्षक भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान मौत हो गई है मर्ग कायम कर जांच जी जा रही है। युवक की मौत का कारण अज्ञात है पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।