सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Case of violence during three tier panchayat elections 18 people including former sarpanch arrested in Kanker

Kanker: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा का मामला, पूर्व सरपंच सहित 18 लोग गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। 

Case of violence during three tier panchayat elections 18 people including former sarpanch arrested in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है. इस मामले में पहले ही कांकेर पुलिस ने पूर्व सरपंच समेत 3 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.  पुलिस ने मामले में सरपंच प्रत्याशी समेत 50 से अधिक लोगों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। अन्य सभी आरोपी को पुलिस फरार बता रही है जिनकी तलाश जारी है।

Trending Videos


कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के दौरान 17 फरवरी को ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में मतदान तो शांतिपूर्ण कराया गया था लेकिन मतगणना के दौरान परिणाम आते ही पराजित सरपंच प्रत्याशी रूकमणी कोसम व उसके समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते मतदान दल को ही केंद्र में बाहर से बंद कर दिया था। इसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पुलिस जवानों के साथ मारपीट की। पुलिस व मतदान दल के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मतपेटी लूटने की कोशिश की गई। मतदान दल पर हमला किया गया। रात में चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। जैसे तैसे पुलिस मतदान दल व पेटी को सुरक्षित वहां से बाहर निकाल पाई थी। हमले में 8 पुलिस जवान भी घायल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मतदान केंद्र के रिटर्निंग आफिसर अशोक गोटे चारामा ने पुलिस में अपराध दर्ज कराया था। सरपंच प्रत्याशी रूखमणी कोसम व समर्थक रोहित नेताम, तोमेश यादव तथा अन्य 50 से अधिक साथियों  ने हमला व मत पेटी लूटने की कोशिश करने और मारपीट कर चोट भी पहुंचाया था का मामला दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed