Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पांच माओवादियों के शव बरामद, दो जवान घायल
मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही भीषण मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर हो चुके हैं। अबूझमाड़ के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट कर रायपुर ले जाया गया है। एसपी आई के एलिसेला ने पुष्टि की है।
मुठभेड़ के बाद पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से कई हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुए हैं। कांकेर डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी बीएसएफ और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: 2 jawans who got injured in the encounter with Naxalites in the jungle of Abujhmadh at Kanker Narayanpur Border, airlifted and brought to Raipur hospital
So far, the bodies of 5 Naxalites have been recovered. A large quantity of weapons have also… pic.twitter.com/FAs1Z7yv3s— ANI (@ANI) November 16, 2024
नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर अस्पताल लाया गया। अभी तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज ने पूरे मामले की जानकारी दी।