सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Conversion more dangerous than Naxalism An attempt to unite Hindus said Dhirendra Shastri in Kanker

नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण: हिन्दुओं को एक करने का प्रयास, कांकेर में बोले धीरेन्द्र शास्त्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक धर्मांतरण है। 

Conversion more dangerous than Naxalism An attempt to unite Hindus said Dhirendra Shastri in Kanker
धीरेन्द्र शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने कांकेर में धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान दिया। धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को नक्सलवाद से बड़ा खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद व्यक्ति विशेष को टारगेट करते रहे है जबकि धर्मांतरण पूरे समाज को निशाना बनाकर किया जा रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है, धर्मांतरण को रोकने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के देश भर में पद यात्रा करने की बात भी कही है, साथ ही छत्तीसगढ़ के बस्तर और जशपुर में जल्द कथावाचन करने की बात कही है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कई इलाके ऐसे हैं जहां आज भी आसानी से पहुंच नहीं सकते हैं। ऐसे इलाकों में ही भोले-भाले आदिवासियों को लालच देकर धर्मांतरण कराया गया हैय़ उन्होंने कहा कि हिन्दू को छोड़कर बाकी समाज में एकजुटता है। लेकिन हिंदुओं में एकजुटता की कमी है और वो अपने हिन्दू समाज को जोड़ने के लिए ही प्रयास कर रहे हैं।

धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मांतरण को लेकर लगातार प्रहार करते हुए मिशनरियों के स्कूलों में बच्चों को भेजने के बजाय गुरुकुल शिक्षा पद्धति पर जोर देने की भी बात कही है। गौरतलब हो कि कल पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान ही धर्म परिवर्तन कर मिशनरी समाज में शामिल हो चुके 11 परिवार ने वापस हिन्दू धर्म में वापसी भी की है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कांकेर से अपने पुराने रिश्ते का जिक्र करते हुए बताया कि जिस पहाड़ा वाली मां भुनेश्वरी के दरबार में वो महायज्ञ में शामिल होने पहुंचे हैं। वहां वो पहले भी आ चुके हैं और यहां से उनका पुराना नाता रहा है। बता दें कि धीरेन्द्र शास्त्री कई साल पहले कांकेर में लंबा समय बिता चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed