सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Female Naxalites killed in encounter with security personnel in Kanker

Kanker Naxal Encounter: कांकेर में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़, एक महिला नक्सली ढेर; कई के मारे जाने की खबर

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार सुबह नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली ढेर हो गई है।

Female Naxalites killed in encounter with security personnel in Kanker
कांकेर में महिला नक्सली की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के आमाटोला-कलपर मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी की पहचान शांति देवे के रूप में हुई है।  जिस पर आठ लाख का इनाम घोषित था। उल्लेखनीय है कि पिछले 18 महीनों के दौरान बस्तर रेंज में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक कुल 412 नक्सली कैडर मारे गए या पकड़े गए हैं, जिनमें माओवादी के महासचिव बसवराजु, गंगन्ना और गौतम सुधाकर भी शामिल हैं।

Trending Videos


कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला  ने बताया कि 20 जून 2025 को ग्राम आमाटोला एवं कलपर (थाना छोटेबेठिया, जिला कांकेर) के मध्य कोटरी नदी पार स्थित जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में राजा जैसा कांड!: पति पसंद न आया तो खाने में दो बार दिया जहर, सुनीता का प्लान नहीं समझ सका बुधनाथ

 

घटनास्थल से नक्सली सामान बरामद  

Female Naxalites killed in encounter with security personnel in Kanker
नक्सली सामाग्री बरामद - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल की गहन तलाशी के दौरान हथियार, गोलाबारूद और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गईं है। एक 303 रायफल, एक देसी लॉन्चर, 303 रायफल की सात गोलियां,  एक वॉकी-टॉकी सेट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed