{"_id":"67ac979d435cf312700458f4","slug":"police-welfare-association-gave-application-to-file-a-report-against-the-mp-in-kanker-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: सांसद के खिलाफ पुलिस कल्याण संघ ने रिपोर्ट दर्ज करने दिया आवेदन, भोजराज नाग पर लगा ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: सांसद के खिलाफ पुलिस कल्याण संघ ने रिपोर्ट दर्ज करने दिया आवेदन, भोजराज नाग पर लगा ये आरोप
अमर उजाला डिजिटल, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर के भानुप्रतापपुर में आज संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा भानुप्रतापपुर थाना में कांकेर सांसद भोजराज नाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है।
सांसद भोजराज नाग पर बदसलूकी का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर के भानुप्रतापपुर में आज संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ द्वारा भानुप्रतापपुर थाना में कांकेर सांसद भोजराज नाग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। भाजपा सांसद भोजराज नाग पर थाना प्रभारी भानुप्रतापपुर और पुलिस विभाग के साथ गाली -गलौच एवं अभद्र व्यवहार का आरोप है। संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ के प्रमुख उज्जवल दीवान ने इस कृत्य के लिए सांसद को माफी मांगने की बात कही है नही तो आचार संहिता हटते ही धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos
आपको बता दें कि सांसद भोजराज नाग 09 फरवरी को किसी कार्यक्रम में शामिल होने भानुप्रतापपुर आए थे और शाम को भानुप्रतापपुर से अंतागढ़ मार्ग पर जाम में फंस गए थे। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख को मौके पर बुलाया और बदतमीज वसूलीबाज ऊंघते- ऊंघते आ रहा है जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग कर थाना प्रभारी को धमकाया गया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं सांसद ने थाने में एडिशनल एसपी और एसडीओपी के सामने भी जमकर थाना प्रभारी को फटकार लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान सांसद के साथ मौजूद रहे एक भाजपा नेता ने सभी पुलिस कर्मियो को खड़े कर थप्पड़ मारने की भी धमकी दिया है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा में चूक का हवाला देते हुए सांसद भोजराज नाग ने टीआई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने हेतु आवेदन भी दिया है। जिससे संयुक्त पुलिस कर्मचारी एवं परिवार कल्याण संघ बेहद नाराज हैं।