सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Saturday of accidents in Kanker Four people in a car were burnt alive while a bus collided with a divider

कांकेर में हादसों का शनिवार: कार सवार चार लोगों की जिंदा जलकर मौत, वहीं डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 19 Jul 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में नेशनल हाईवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। वहीं चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेल चौक के समीप तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नैनी नदी पुल के डिवाइडर से जा टकराई। 

Saturday of accidents in Kanker Four people in a car were burnt alive while a bus collided with a divider
कार में जलकर चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में नेशनल हाईवे 30 में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हुआ है, हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि दो युवक घायल है, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा रात करीब एक बजे आतुर गांव पुल पर हुआ है।

Trending Videos


कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि रात एक बजे कार आतुरगांव में निर्माणाधीन पुल के समीप स्तिथ पुराने पुल के किनारे कांक्रीट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान कार में स्पार्किंग व शार्टसर्किट से भीषण आग लग गई। कार में 6 व्यक्ति सवार थे जिसमें से दो बाहर निकल पाए और चार लोगों की कार के अंदर ही जलकर मौत हो गई। कांकेर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर नीचे नदी के पानी एवं फायर ब्रिगेड की मदद से आगकाबू पाया गया। दोनों घायलों को सामान्य चोटें आयी हैं जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन चारों युवकों की मौत हुई उनमें युवराज सोरी, निवासी बाड़ाटोला, हेमंत शोरी, निवासी सिंघनपुर, सूरज उइके और  दीपक, निवासी ग्राम डुंडेरापाल केशकाल के निवासी हैं वहीं  प्रीतम नेताम और पृथ्वीराज सलाम दोनों घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक की टीम मौके पर मौजूद है और शवों को निकालकर जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृतकों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई।

Saturday of accidents in Kanker Four people in a car were burnt alive while a bus collided with a divider
डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
डिवाइडर से टकराई बस, एक की मौत  

कांकेर जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडेल चौक के समीप तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर नैनी नदी पुल के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में बस हेल्पर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य यात्रियों को राहत और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया गया। चारामा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना इस हादसे का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed