सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   SDM raids on complaint of purchase and sale of PDS rice orders to file FIR against proprietor in Kanker

Kanker: पीडीएस चावल की खरीदी-ब्रिकी की शिकायत पर एसडीएम ने की छापेमारी, प्रोपराइटर के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 26 Aug 2024 12:47 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में पीडीएस के चावल की हर महीने बड़ी मात्रा में हेराफेरी होने का मामला सामने आया है। खाद्य और राजस्व विभाग को शिकायत के बाद एसडीएम अशोक कुमार मारबल ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। 

SDM raids on complaint of purchase and sale of PDS rice orders to file FIR against proprietor in Kanker
पीडीएस चावल की दुकान पर एसडीएम ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में पीडीएस के चावल की हर महीने बड़ी मात्रा में हेराफेरी होने का मामला सामने आया है। खाद्य और राजस्व विभाग को शिकायत के बाद एसडीएम अशोक कुमार मारबल ने अचानक छापा मार कार्रवाई की। 

Trending Videos


राजस्व, पुलिस और खाद्य अफसरों की संयुक्त टीम ने कृषि मंडी अन्नपूर्णपारा के सामने सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की। शिकायत मिली थी कि केजीएन चावल दुकान के यहां पीडीएस के चावल की खरीद फरोख्त होती है। वहां 11.50 कुंतल (23 बोरी) पीडीएस योजना के तहत बीपीएल श्रेणी यानी गरीबों को बांटने वाला फोर्टीफाइड मोटा चावल मिला। साथ ही सात बोरियों में शासन द्वारा दी जाने वाला चना मिला है। कुछ बोरियो में चना पैकेट में भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने उस दुकान के प्रोपराइटर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत खाद्य नियंत्रक कांकेर को थाना में एफआईआर दर्ज करने निर्देशित किया है। खाद्य विभाग ने आगाह किया है कि राशन का चावल अवैध तरीके से बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed