{"_id":"6a36dbb1746c718c830201e7","slug":"kedar-visited-maa-matangi-divya-dham-he-prayed-for-state-prosperity-and-sought-blessings-from-premsai-mahara-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: मां मातंगी दिव्यधाम पहुंचे मंत्री केदार, प्रदेश के खुशहाली की कामना की, प्रेमसाई से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: मां मातंगी दिव्यधाम पहुंचे मंत्री केदार, प्रदेश के खुशहाली की कामना की, प्रेमसाई से लिया आशीर्वाद
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सार
Cabinet Minister Kedar kashyap on Premsai Maharaj: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप धमतरी जिले के जामगांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्यधाम पहुंचे।
मातंगी दिव्य धाम पहुंचे मंत्री केदार कश्यप
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Cabinet Minister Kedar kashyap on Premsai Maharaj: छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप धमतरी जिले के जामगांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्यधाम पहुंचे। इस दौरान मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता और मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
धाम आगमन पर पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमसाई महाराज ने मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया। उन्हें आशीर्वाद देकर धर्म, संस्कृति, समाजसेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी। मंत्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है।